बहराइच के रामनगर सेमरा नानपारा क्षेत्र में पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को विशेष अभियान चलाकर 38 छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बस स्टैंड के पास से अभियान की शुरुआत की और बाद में कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में घर-घर जाकर बच्चों तक पहुंची। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह अभियान विशेष रूप से उन बच्चों के लिए संचालित किया जा रहा है, जो नियमित पोलियो अभियान के दौरान किसी कारणवश खुराक लेने से वंचित रह गए थे। टीम ने शून्य से पांच वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की पहचान कर उन्हें पोलियो की दवा पिलाई। स्वास्थ्य कर्मी सरिता श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान कुल 38 बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई। उन्होंने कहा कि पोलियो उन्मूलन के लक्ष्य को सफल बनाने के लिए यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी बच्चा दवा लेने से न छूटे। देखिए खबर से जुड़ी तस्वीरें… जागरूकता के साथ जारी है अभियान अभियान के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने अभिभावकों को पोलियो की खुराक के महत्व के बारे में भी जागरूक किया। उन्हें बताया गया कि बच्चों को समय-समय पर पोलियो की खुराक दिलाना आवश्यक है, ताकि उन्हें इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके। इस अवसर पर आशा बहू पूजा गुप्ता, सुधा श्रीवास्तव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता जरीना बेगम सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। सभी ने घर-घर पहुंचकर अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि छूटे हुए बच्चों की पहचान कर उन्हें खुराक पिलाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
रामनगर में 38 बच्चों को पिलाई पोलियो खुराक:पल्स पोलियो अभियान में छूटे बच्चों को घर-घर जाकर दी दवा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












