श्रावस्ती जनपद के सोनवा थाना क्षेत्र के परसौली गांव में एक पालतू कुत्ते पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। गांव निवासी जीवन लाल ने अपने कुत्ते पर लाठी से हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में लक्ष्मणनगर चौकी में एक प्रार्थना पत्र दिया है। जीवन लाल ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उनके पालतू कुत्ते पर लाठी से कई वार किए। इस हमले में कुत्ता गंभीर रूप से घायल हो गया और मरणासन्न अवस्था में पहुंच गया था। काफी देर बाद उसे होश आया। शिकायतकर्ता जीवन लाल ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी व्यक्ति पहले भी कुत्तों को नुकसान पहुंचा चुका है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस मामले पर सोनवा थाना प्रभारी विष्णुदेव पांडेय ने जानकारी दी कि लक्ष्मणनगर चौकी प्रभारी को जीवन लाल का प्रार्थना पत्र प्राप्त हो गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
परसौली में पालतू कुत्ते पर हमला:ग्रामीण ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग, जांच शुरू
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












