Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)गायघाट में बच्चों को पिलाई गई पोलियो ड्रॉप:पोलियो दिवस पर स्वास्थ्य विभाग...

गायघाट में बच्चों को पिलाई गई पोलियो ड्रॉप:पोलियो दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने प्राथमिक विद्यालय के पास लगाया कैंप


बहराइच के गायघाट स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास पोलियो दिवस के अवसर पर विशेष पोलियो कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के छोटे बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर उन्हें पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने का प्रयास किया गया। कैंप में स्वास्थ्य विभाग की टीम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा बहुओं ने मिलकर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई। बच्चों में उत्साह बनाए रखने के लिए उन्हें खिलौने और मिठाई भी वितरित की गई। अभिभावकों को भी बच्चों को समय-समय पर पोलियो की खुराक दिलाने के लिए जागरूक किया गया। जागरूकता के लिए लगाए गए नारे अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने ‘दो बूंद हर बार, पोलियो पर रहे जीत बरकरार’ का नारा लगाकर लोगों को पोलियो उन्मूलन के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि पोलियो से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका समय पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाना है। कैंप में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) दीपक कुमार सेन, एएनएम रेनू, मीना सिंह, रजवंती, सुरेखा, अनीता, आशा कार्यकर्ता स्वप्निल तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शिमला शारजाह और रेशमी सहित कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। सभी ने अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की हर खुराक अवश्य दिलाएं, ताकि पोलियो मुक्त भारत का संकल्प मजबूत हो सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments