नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के एक बयान को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। चेन्नई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर टिप्पणी करते हुए आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया, जिसे लेकर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
खड़गे के बयान पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने इसे कांग्रेस की सोची-समझी साजिश बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के नेता, खासकर राहुल गांधी, लगातार प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। पात्रा ने कहा कि यह कोई गलती नहीं, बल्कि एक रणनीति के तहत दिया गया बयान है।
वहीं भाजपा नेता विनोद तावड़े ने भी खड़गे की टिप्पणी की निंदा करते हुए इसे असंवैधानिक मानसिकता का परिचायक बताया और उनसे माफी की मांग की।
हालांकि विवाद बढ़ने के बाद खड़गे ने सफाई देते हुए कहा कि उनका आशय प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहना नहीं था, बल्कि वे उनकी कार्यशैली की आलोचना कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर विपक्षी दलों पर दबाव बना रही है।
खड़गे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा का तीखा पलटवार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












