#बस्ती_न्यूज
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामों में धर्मराज चौधरी राष्ट्रीय सैनिक स्कूल (डीआरसी स्कूल), भीटी मिश्र (कृष्णकुंज) के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय के दो छात्रों ने हाईस्कूल परीक्षा में जनपद में शीर्ष दस में जगह बनाई है। हाईस्कूल परीक्षा में प्रभात पांडेय (पुत्र मनोज कुमार पांडेय) ने 567 अंक (94.50%) प्राप्त कर जनपद में छठा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार, मोहम्मद मेहताब (पुत्र बकरीदी अली) ने 562 अंक (93.67%) के साथ जनपद में दसवां स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट परीक्षा में अंशिका पाण्डेय (पुत्री अर्जुन कुमार पांडेय) ने 428 अंक (85.60%) और सृष्टि (पुत्री अरुण कुमार) ने 427 अंक (85.40%) प्राप्त किए। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रबंधन और शिक्षकों ने छात्रों की इस सफलता को उनके परिश्रम का परिणाम बताया और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
गौर के छात्रों का यूपी बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन:प्रभात पाण्डेय ने जनपद में छठा, मोहम्मद मेहताब ने दसवां स्थान हासिल किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












