डुमरियागंज नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। दिन में चार से पांच घंटे तक बिजली गुल रहने से इनवर्टर की बैटरी भी डिस्चार्ज हो रही है, जिससे लोगों को हाथ के पंखों का सहारा लेना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों सुनील कुमार, सरवर मेंहदी, विशाल, अकबर, शोएब और अजीत अग्रहरि ने बताया कि डुमरियागंज क्षेत्र में सुबह 11 बजे बिजली गुल हो जाती है और शाम 5 बजे ही आपूर्ति बहाल होती है। उन्होंने दिन में हो रही इस कटौती पर अंकुश लगाने की मांग की है। इस संबंध में डुमरियागंज विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति निर्धारित शेड्यूल के अनुसार की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दिन में तेज हवा चलने, लोकल फाल्ट होने या लाइन मरम्मत की स्थिति में ही विद्युत आपूर्ति बाधित होती है। त्रिपाठी ने यह भी कहा कि व्यवस्था को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
डुमरियागंज में भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती:दिन में 6 घंटे गुल रह रही बिजली; इनवर्टर भी हुए फेल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












