Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)विक्रमजोत उपकेंद्र से बिजली कटौती जारी:सैकड़ों गांवों में लोग उमस भरी गर्मी...

विक्रमजोत उपकेंद्र से बिजली कटौती जारी:सैकड़ों गांवों में लोग उमस भरी गर्मी से परेशान, जेई ने दिया समाधान का आश्वासन

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के विक्रमजोत विद्युत उपकेंद्र से जुड़े लगभग 250 गांवों में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान हैं। उमस भरी गर्मी के कारण बिजली की अनियमित आपूर्ति से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति का कोई निश्चित समय-सारणी नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें 24 घंटे में मुश्किल से पांच से छह घंटे ही बिजली मिल पाती है, वह भी अनिश्चित समय के लिए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि विभागीय अधिकारी, जिनमें जेई और एसडीओ शामिल हैं, अक्सर उनके फोन नहीं उठाते। फोन उठने पर भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता। इस कारण घरों में लगे विद्युत उपकरण बेकार हो गए हैं और मोबाइल चार्ज करने जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए भी लोगों को परेशानी हो रही है। बृजेश कुमार पांडेय, सूर्य भान पांडेय, अभिनव पांडेय, मनीष यादव, सूरज सिंह, अमित यादव, पति राम यादव, बृजकिशोर यादव, शिवपूजन यादव, विजय कुमार पांडेय, आकाश मोदनवाल, प्रदीप कुमार अग्रहरि, दीनानाथ, लल्लू पांडेय और डॉ. संत बख्श सिंह सहित कई ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से इस समस्या पर तत्काल ध्यान देने और समाधान करने की मांग की है। इस संबंध में विद्युत उपकेंद्र विक्रमजोत के जेई सुधीर यादव ने बताया कि पहले लगा 5 एमवीए का ट्रांसफार्मर लोड नहीं ले पा रहा था। अब 10 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर आ गया है, जिसे आज ही लगवा दिया जाएगा। इससे बिजली समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments