Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)दुबौलिया उपकेंद्र पर 3 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित:अनुरक्षण और मरम्मत कार्य के...

दुबौलिया उपकेंद्र पर 3 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित:अनुरक्षण और मरम्मत कार्य के कारण प्रभावित रहेंगी सेवाएं

#बस्ती_न्यूज

दुबौलिया विद्युत उपकेंद्र से होने वाली बिजली आपूर्ति शुक्रवार को तीन घंटे के लिए बाधित रहेगी। यह जानकारी एसडीओ विद्युत दुबौलिया अंबुज तिवारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। अंबुज तिवारी ने बताया कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र दुबौलिया में अनुरक्षण और मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसी कारण शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बंद रहेगी। इस दौरान दुबौलिया, बेमहरी और बिशेषरगंज फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments