लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशो के क्रम मे लखपति दीदी के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में समूहों की दीदियो को नयी- नयी गतिविधियों से जोडने के कार्य किये गये हैं। इसी कड़ी मे प्रेरणा कैन्टीन महिला स्वावलम्बन व सशक्तिकरण के सरकारी प्रयासों मे यह एक महत्वपूर्ण कडी जुडी हुयी है। प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित प्रेरणा कैन्टीनो के जरिए समूहों की दीदियों की आमदनी बढ़ाने के प्रयासो को और अधिक धार देने के निर्देश उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा पूर्व मे ही ग्राम्य विकास विभाग के सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।
प्रदेश में प्रेरणा कैंटीन के द्वारा समूह के सदस्यों को आर्थिक आय का एक प्रबल आधार मिल रहा है। समूह की सदस्य रुचि से यह उद्यम कर रही है। समूह की महिलाओ द्वारा प्रदेश मे 2000 से अधिक प्रेरणा कैन्टीन का संचालन किया जा रहा है, जिसमे 832 प्रेरणा कैन्टीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हैं
प्रदेश के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, विकास भवनों , चयनित महाविद्यालयो आदि में यह प्रेरणा कैन्टीन समूह की 7628 दीदियों द्वारा संचालित की जा रही हैं। इससे स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं आत्मनिर्भर होने के साथ साथ , आमदनी बढ़ने से अपने घर -परिवार का आर्थिक, सामाजिक व शैक्षिक विकास अच्छी तरीके से कर रही हैं और लखपति दीदी बनने की ओर अग्रसर हैं।इसके मार्फत अभी तक लगभग 5200 महिलाये लखपति दीदी की श्रेणी मे पहुंच कयी हैं।
स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं प्रेरणा कैन्टीन (दीदी की रसोई ) के माध्यम से स्वावलंबी व आत्मनिर्भर हो रही है।अस्पतालो मे मरीजों सहित तीमारदारो को भी इन दीदी कैफे से ताजा भोजन और नास्ता मिल रहा है ।
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की मिशन निदेशक श्रीमती दीपा रंजन ने बताया कि महिलाओं की आर्थिक स्थिति को संवारने वाला यह महत्वपूर्ण कदम है।












