Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में निजी स्कूल पर मनमानी का आरोप:छात्रा को टीसी न देने...

बस्ती में निजी स्कूल पर मनमानी का आरोप:छात्रा को टीसी न देने पर परिजनों ने की शिकायत

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के कलवारी क्षेत्र में स्थित चौधरी त्रिवेणी राम बालिका इंटर कॉलेज पर एक छात्रा को स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) न देने का आरोप लगा है। छात्रा के परिजनों ने इस संबंध में जिलाधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) से लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग कीa है। यह मामला बेलवाडांड़ गांव की छात्रा मुस्कान से संबंधित है। मुस्कान पिछले कई हफ्तों से विद्यालय से टीसी प्राप्त करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन उसे हर बार वापस भेज दिया जाता है। सोमवार को मुस्कान की बड़ी बहन आशिकी भी विद्यालय पहुंचीं, पर उन्हें भी टीसी नहीं दी गई। परिजनों का आरोप है कि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रतिमा चौधरी टीसी देने में टालमटोल कर रही हैं। उन्हें हर बार अलग-अलग बहाने बताए जाते हैं। इस बार कहा गया कि “बड़े बाबू मिठाई लेने गए हैं, कल आना।” इससे पहले भी कई बार इसी तरह के बहाने बनाकर छात्रा को वापस भेजा जा चुका है। इस मामले में प्रधानाध्यापिका प्रतिमा चौधरी से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। विद्यालय की कक्षाध्यापक कलावती ने बताया कि “बड़े बाबू मिठाई लेने गए हैं, कल आकर टीसी ले जाना।” छात्रा की बहन ने बताया कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। पिता की तबीयत अक्सर खराब रहती है और भाई मुंबई में मजदूरी करता है। मुस्कान सरकारी विद्यालय में दाखिला लेना चाहती है, लेकिन टीसी न मिलने के कारण उसका भविष्य अनिश्चित बना हुआ है। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) बस्ती, संजय सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी बस्ती से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हो सका।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments