बदायूं। मंगलवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक संघ के जिलाध्यक्ष एवं टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव संजीव शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियो द्वारा द्वारा शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के विषय में अवगत कराया गया। इस दौरान ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि लेखा कार्यालय में पूर्व में स्वीकृत चयन वेतनमान के एरियर भुगतान हेतु अभी भी लंबित है इसके साथ ही कुछ विकास क्षेत्रों के शिक्षकों के चयन वेतनमान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय स्तर पर अभी तक स्वीकृत नहीं किए गए है। इस दौरान हाल ही में 29334 गणित, विज्ञान भर्ती अंतर्गत नियुक्त शिक्षकों की पत्रावली बीएसए कार्यालय भेज दी गई है। परंतु उनका वेतन अभी तक नहीं लगा है। समस्त जनपद में शिक्षकों के फार्म -16 अभी तक शिक्षकों को प्राप्त नहीं कराए गए हैं जिससे शिक्षक आईटीआर फाइल नहीं कर पा रहे है। विद्यालयों में गैस सिलेण्डर रिफिल व्यवस्था कराये जाने हेतु एवं विद्यालयों को खपत के सापेक्ष खाद्यान्न उपलब्ध कराए जाने को लेकर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने जनपद स्तर पर खाद्यान्न उठान न होने खाने के कारण मध्यान्ह भोजन योजना संचालन में हो रही समस्याओं के निराकरण पर भी चर्चा की। शिक्षकों के कैशलेस चिकित्सा संबंधी आवेदन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर स्वीकृत नहीं किए गए हैं जिससे शिक्षकों की केवाईसी पूर्ण नहीं हो पा रही है।
जिलाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव संजीव शर्मा ने कहा कि शिक्षकों की समस्त लंबित मांगों के लिए शीघ्रता शीघ्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से वार्ता की जाएगी और समस्त समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। संजीव शर्मा द्वारा प्रान्तीय नेतृत्व द्वारा प्रान्तीय बैठक में दी गयी जानकारी एवं निर्देशों से भी सभी को अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि समस्त विकास क्षेत्र के पदाधिकारी जनपद में कार्यरत शिक्षकों के मूल जनपद संबंधी सूची पूर्व में दिये गये प्रारूप पर बुधवार तक जमा करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने यह भी बताया कि 27 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता के विरोध में दिनांक 20 जुलाई तक सांसदों को ज्ञापन दिया जाना है जिसके लिए जिला महामंत्री उदयवीर सिंह यादव को सांसद गणों से समय लेने हेतु अधिकृत किया गया। बैठक का संचालन उझानी ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद दीक्षित ने किया। इस मौके पर जिला महामंत्री उदयवीर सिंह यादव, जिला कोषाध्यक्ष सुशील चौधरी, दामोदर सिंह यादव, अरविंद दीक्षित, अनुज शर्मा, शैलेंद्र सिंह राघव, बृजेश यादव राजेश कुमार संजय यादव अशोक यादव डॉ पंकज पाठक, डॉ. यतेंद्र शर्मा, मधुकर उपाध्याय, विनेश शर्मा, रामसेवक वर्मा, सलमान खान, राधेश्याम, मुकेश कुमार, तर्गीब दानिश, कैलाश यादव, योगेश कुमार, रामकिशोर पाल, राजेंद्र गुलाटी, योगेंद्र कुमार, जमील अहमद, मो. नदीम, राघवेंद्र शर्मा, वैभव श्रोत्रिय, आयुष भारद्वाज, रमन कुमार, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।












