Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कप्तानगंज में अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम आयोजित:जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि,...

कप्तानगंज में अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम आयोजित:जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि, विचारों पर हुई चर्चा

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खजुरिया, पोस्ट कठार जंगल में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के योगदानों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने देश को संविधान प्रदान कर सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों की मजबूत नींव रखी। उनके विचार आज भी समाज को प्रगति की दिशा दिखाते हैं। वक्ताओं ने शिक्षा, संगठन और संघर्ष के उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक अतुल चौधरी सहित गांव के कई सम्मानित लोग उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और समाज में भाईचारा व समानता बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम का समापन ‘जय भीम, जय संविधान, जय भारत’ के नारों के साथ हुआ। इस दौरान राजू गौतम, दिनेश, संजय सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments