गुरुवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज और विभिन्न सवर्ण संगठनों ने जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज को लेकर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में किया गया। बड़ी संख्या में लोग जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व महासभा के जिलाध्यक्ष सुधीर पाण्डेय उर्फ फरसा बाबा ने किया। प्रदर्शनकारियों ने सपा प्रवक्ता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि ब्राह्मण समाज के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। प्रदर्शन के दौरान “ब्राह्मण समाज का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” और “अभद्र टिप्पणी करने वालों पर कार्रवाई करो” जैसे नारे लगाए गए। महासभा की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी न केवल ब्राह्मण समाज बल्कि पूरे सवर्ण समाज का अपमान है। संगठन ने मांग की कि आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति किसी समाज विशेष के खिलाफ ऐसी टिप्पणी करने का साहस न कर सके। जिलाध्यक्ष सुधीर पाण्डेय ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने हमेशा देश और समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग राजनीतिक लाभ के लिए समाज विशेष को निशाना बनाकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि समाज की गरिमा और सम्मान से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन:सिद्धार्थनगर में सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन, सपा प्रवक्ता पर कार्रवाई की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












