HomeUncategorizedविधान सभावार मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची का हुआ प्रकाशन

विधान सभावार मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची का हुआ प्रकाशन

श्रावस्ती। अपर जिला मजिस्ट्रेट/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ललित कुमार ने सर्वसाधारण को सूचित करते हुए बताया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार मतदेय स्थलों का सम्भाजन करने के पश्चात जनपद-श्रावस्ती में अवस्थित विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र कमशः 289-भिनगा, 290-श्रावस्ती के मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची का प्रकाशन दिनांक 04 जुलाई, 2026 को कर दिया गया है। मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची सम्बन्धित तहसील कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय, श्रावस्ती में निरीक्षण के लिए निःशुल्क उपलब्ध है। मतदेय स्थलों की आलेख्य प्रकाशित सूची में यदि कोई आपत्ति/सुझाव देना चाहता है, तो वह सम्बन्धित तहसील के उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय तथा जिला निर्वाचन कार्यालय, श्रावस्ती में दे सकता है। दिनांक 18-07-2026 को वर्तमान मा० सांसद/विधायक तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ आयोजित बैठक के पश्चात प्राप्त सुझाव एवं शिकायतों के निस्तारण के बाद मतदेय स्थलों की सूची को अन्तिम रूप दिया जायेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments