#बस्ती_न्यूज
बस्ती में नगर थाना पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए झपट्टेमारी की एक घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और 1,750 रुपए नकद बरामद किए हैं। यह कार्रवाई थाना नगर में दर्ज मुकदमा संख्या 185/2026, धारा 304 व 317(2) बीएनएस से संबंधित है। पुलिस टीम ने रविवार सुबह करीब 8:12 बजे खजुहिया मिश्र रोड से आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अतीत यादव (20) पुत्र सुगंध यादव और शैलेश यादव (19) पुत्र लालजी यादव के रूप में हुई है। दोनों ग्राम ओंठगनपुर, थाना नगर, जनपद बस्ती के निवासी हैं। उनके कब्जे से चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल (यूपी-51-बीयू-5501) और 1,750 रुपए नकद बरामद हुए। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत और क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने यह सफलता हासिल की। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि वे अन्य झपट्टेमारी की घटनाओं में भी शामिल रहे हैं या नहीं। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, एसओजी प्रभारी निरीक्षक विकास यादव, उपनिरीक्षक लालजी यादव, उपनिरीक्षक शैलेश कुमार यादव, उपनिरीक्षक रामसजन सहित थाना नगर, एसओजी और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम शामिल रही।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में एसओजी ने झपट्टेमारी की घटना का किया खुलासा:दो आरोपी गिरफ्तार, 4 मोबाइल और नकदी बरामद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












