HomeHealth & Fitness'छात्रों की गूंज' अभियान से राहुल गांधी ने छात्रों से मांगे अहम...

‘छात्रों की गूंज’ अभियान से राहुल गांधी ने छात्रों से मांगे अहम सुझाव

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर गुरुवार को ‘छात्रों की गूंज’ नाम से नया अभियान शुरू किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने देशभर के छात्रों से इस पहल का हिस्सा बनने और शिक्षा व रोजगार से जुड़े अपने सुझाव साझा करने की अपील की।

राहुल गांधी ने कहा कि यह अभियान उन लाखों छात्रों की आवाज बनने का प्रयास है, जिन्होंने पेपर लीक, परीक्षाओं में धांधली, बढ़ती फीस और रोजगार जैसी समस्याओं का सामना किया है। उन्होंने कहा कि कई परिवार अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए जीवनभर की जमा-पूंजी खर्च कर देते हैं, लेकिन व्यवस्था की खामियों के कारण छात्रों के सपने अधूरे रह जाते हैं।

उन्होंने बताया कि ‘छात्रों की गूंज’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि छात्रों की मांगों को सरकार तक पहुंचाने का माध्यम है। इसके जरिए सस्ती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली तथा सम्मानजनक रोजगार की मांग को मजबूती मिलेगी। राहुल गांधी ने छात्रों और युवाओं से अपील की कि वे अभियान के आधिकारिक लिंक पर जाकर अपना नाम दर्ज करें, अपने सुझाव साझा करें और ऑनलाइन नयाचिका पर हस्ताक्षर करें। उनके अनुसार, इस पूरी प्रक्रिया में महज 30 सेकंड का समय लगेगा।

उन्होंने कहा कि हर एक हस्ताक्षर छात्रों की इस लड़ाई को और मजबूत बनाएगा। जितने अधिक छात्र इस अभियान से जुड़ेंगे, उनकी आवाज उतनी ही प्रभावी ढंग से सरकार तक पहुंचेगी। राहुल गांधी ने युवाओं से बड़ी संख्या में इस पहल से जुड़ने और शिक्षा तथा रोजगार से जुड़े अपने मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया। सोशल मीडिया पर इस अभियान को #छात्रों_की_गूंज हैशटैग के साथ प्रचारित किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments