#बस्ती_न्यूज
जनपद के विभिन्न स्थानों पर बुधवार शाम अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ रिमझिम बारिश शुरू होने से चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली। इस बदलाव से पूरे जनपद का तापमान गिर गया। पिछले कई दिनों से लोग भीषण गर्मी और तपिश का सामना कर रहे थे। दोपहर तक सूरज की तल्खी के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया था। शाम की ठंडी हवाओं और हल्की बारिश ने वातावरण को खुशनुमा बना दिया। एक ओर जहां बारिश ने खुशी दी, वहीं दूसरी ओर बुनियादी सुविधाओं को लेकर लोगों की चिंताएं भी बढ़ गई हैं। स्थानीय निवासियों जैसे गोपाल गुप्ता, सतीश बरनवाल, भारत लाल अग्रहरि, मनीष चौधरी, अरविंद कुमार, गुड्डू मोदनवाल और गोविंद मोदनवाल का कहना है कि मौसम सुहावना हो गया है और गर्मी से राहत मिली है, लेकिन तेज आंधी-तूफान के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित होने का पूरा डर है। निवासियों ने बताया कि अक्सर ऐसी आंधी में बिजली के तार टूट जाते हैं या खंभे गिर जाते हैं, जिससे कई दिनों तक अंधेरे में रहना पड़ता है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ घंटों तक धूल भरी आंधी और हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि वे खराब मौसम के दौरान पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों। फिलहाल, बारिश ने गर्मी से राहत तो दी है, लेकिन अब देखना यह होगा कि बिजली विभाग कितनी जल्दी आपूर्ति बहाल रख पाता है और संभावित संकट से कैसे निपटता है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में बारिश, गर्मी से मिली राहत:तेज हवाओं से बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












