#बस्ती_न्यूज
बस्ती के अमोढ़ा क्षेत्र में मंगलवार को मौसम ने कई रंग बदले। सुबह बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया, लेकिन दोपहर में धूप निकलने से गर्मी और उमस बढ़ गई, जिससे लोग परेशान दिखे। मानसून आने के बाद भी मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव जारी है। बीते दिनों से यह सिलसिला बना हुआ है। क्षेत्र के किसान विजय, रामविलास, पंकज और अखिलेश गौड़ ने बताया कि धान की रोपाई का समय चल रहा है। जिस तरह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है, उससे किसानों को निजी संसाधनों से खेतों में पानी भरकर धान की रोपाई शुरू करनी पड़ रही है। किसानों के अनुसार, धान की अच्छी रोपाई के लिए लगातार और पर्याप्त बरसात की आवश्यकता है, जिसकी कमी महसूस की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
अमोढ़ा में सुबह बारिश, दोपहर में उमस से लोग परेशान:मौसम के बदलते मिजाज से धान की रोपाई प्रभावित, किसान चिंतित
RELATED ARTICLES












