डुमरियागंज (बयारा)। क्षेत्र के ग्रामीण संपर्क मार्गों की हालत बेहद खराब है। लोक निर्माण विभाग या प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी इन सड़कों की गिट्टियां उखड़ गई हैं, जिससे राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डुमरियागंज विकास खंड में बेंवा-भारतभारी मार्ग से महुआरा तक जाने वाला रास्ता भी इसी बदहाली का शिकार है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बना यह लगभग दो किलोमीटर लंबा मार्ग करीब एक दर्जन गांवों को जोड़ता है। यह मार्ग ग्रामीणों के लिए समय और दूरी बचाने वाला मुख्य रास्ता है। हाल ही में हुई बारिश के कारण बगडिहवा गांव के पास सड़क के बीचों-बीच बने बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर गया है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में और भी अधिक दिक्कतें आ रही हैं। कई ग्रामीणों को महुआरा तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। क्षेत्र के राम सवारे, मुकेश, नसीम, कृष्णा वर्मा, इश्तियाक, रमेश, मुनव्वर हुसैन और नरेश कुमार सहित कई ग्रामीणों ने तत्काल सड़क की मरम्मत की मांग की है। उनका कहना है कि चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधि सड़कों के सुधार का वादा करते हैं, लेकिन चुनाव के बाद इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता।
महुआरा मार्ग पर गड्ढों में भरा बरसात का पानी:ग्रामीणों को आवागमन में हो रही भारी परेशानी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












