Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कलवारी में तेज आंधी के साथ बारिश:बिजली आपूर्ति बाधित, खेतों में लगी...

कलवारी में तेज आंधी के साथ बारिश:बिजली आपूर्ति बाधित, खेतों में लगी फसलें सुरक्षित

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जनपद के कलवारी थाना क्षेत्र स्थित शेखपुरा गांव में मंगलवार देर शाम तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। अचानक बदले मौसम से ग्रामीण हैरान रह गए और कुछ समय के लिए गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस आंधी-बारिश का सर्वाधिक प्रभाव उन परिवारों पर पड़ा, जिनके बच्चों की पढ़ाई सामग्री सुरक्षित नहीं रह सकी। कई घरों में रखी कॉपी-किताबें बारिश के पानी में भीग गईं, जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हुई। अभिभावकों ने बताया कि बच्चों की तैयार की गई कॉपियां खराब हो गईं, अब उन्हें दोबारा तैयारी करनी होगी। स्थानीय निवासी राम कृष्ण पटेल के अनुसार, उन्होंने ऐसी तेज आंधी कई वर्षों बाद देखी है। मौसम इतनी तेजी से बदला कि लोग संभल नहीं पाए। गौरा निवासी अभिषेक ने बताया कि तेज हवाओं के साथ हुई बारिश का मंजर भयावह था। आंधी के कारण पेड़ों की टहनियां टूटकर गिर गईं, जिससे लोग अपने घरों में रहने को विवश हो गए। राहत की बात यह रही कि इस आंधी-बारिश से फसलों को कोई नुकसान नहीं हुआ। किसानों के मुताबिक, खेतों में लगी फसलें सुरक्षित हैं, जिससे बड़ी आर्थिक हानि टल गई। आंधी के दौरान कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति भी बाधित रही, जिससे पूरा गांव अंधेरे में डूब गया। हालांकि, बाद में बिजली बहाल होने से स्थिति सामान्य हो गई। फिलहाल मौसम शांत है, लेकिन गांव में उस तेज आंधी-बारिश की चर्चा अभी भी जारी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments