HomeHealth & Fitnessरक्षा उत्पादन और निर्यात लक्ष्य समय से पहले हासिल होंगे: राजनाथ सिंह

रक्षा उत्पादन और निर्यात लक्ष्य समय से पहले हासिल होंगे: राजनाथ सिंह

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत रक्षा क्षेत्र में तेजी से आत्मनिर्भर बन रहा है और तीन लाख करोड़ रुपये के रक्षा उत्पादन तथा 50 हजार करोड़ रुपये के रक्षा निर्यात का लक्ष्य निर्धारित समय से पहले हासिल कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण रक्षा विनिर्माण में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और देश अब आयात पर निर्भर रहने के बजाय स्वदेशी उत्पादन को प्राथमिकता दे रहा है।

राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को नागपुर स्थित यंत्र इंडिया लिमिटेड की आयुध निमार्णी अंबाझरी इकाई में 10,000 टन क्षमता वाले अत्याधुनिक एल्यूमिनियम एक्सट्रूजन प्रेस के भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी उपस्थित रहे।

रक्षा मंत्री ने कहा कि आयुध निमार्णी बोर्ड के निगमीकरण के बाद उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। वित्त वर्ष 2019-20 में जहां उत्पादन 12,755 करोड़ रुपये था, वहीं वित्त वर्ष 2025-26 में यह बढ़कर 26,282 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इसी अवधि में रक्षा निर्यात 81 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,561 करोड़ रुपये हो गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments