HomeHealth & Fitnessआप के राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संजय...

आप के राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संजय सिंह

इंदौर । आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि भाजपा को सत्ता से हटाने और उसके विकल्प के रूप में उभरने की क्षमता केवल आप पार्टी में है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करती है, जबकि आप पार्टी जनता के मूलभूत मुद्दों जैसे बिजली, पानी, शिक्षा, रोजगार और महंगाई पर काम करती है।

संजय सिंह सोमवार शाम को इंदौर के आनंद मोहन माथुर सभागृह में आयोजित आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश के राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं पदग्रहण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती, शहीद भगत सिंह और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।

संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बन चुकी है। पार्टी के कार्यकर्ता देश के हर क्षेत्र में है। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने उद्योगपति मित्रों को लाभ पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आम जनता के हितों की बजाय बड़े उद्योगपतियों के हितों को प्राथमिकता दे रही है। साथ ही उन्होंने विदेश नीति और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों को लेकर भी केंद्र सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

सम्मेलन को आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश के प्रभारी दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश के सह प्रभारी व दिल्ली के पूर्व विधायक गण अखिलेशपति त्रिपाठी एवं जय भगवान उपकार, प्रदेश उपाध्यक्ष व इंदौर झोन प्रभारी कमल गुप्ता,प्रदेश संगठन मंत्री अनुराग यादव व इंदौर झोन के प्रदेश पदाधिकारी गण मुकेश उपाध्याय, दीपिका सिंह, कासिफ खान नाजमा खान कमलेश मालवीय(इंदौर) प्रहलाद तंवर (कसरावद, ), जयंत गुप्ता (खरगौन) रियाज खोकर (बुरहानपुर) इंदौर जिला अध्यक्ष संदीप शर्मा,खरगौन जिला अध्यक्ष कैलाश रोकड़े, खंडवा जिला अध्यक्ष श्रीमती मल्लिका देवनाथ, बुरहानपुर जिला अध्यक्ष शालीन शालीमार व प्रदेश के अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments