Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)राम जानकी मंदिर विवाद शांत:पुलिस ने मुन्ना चौधरी की पहल पर कराया...

राम जानकी मंदिर विवाद शांत:पुलिस ने मुन्ना चौधरी की पहल पर कराया समझौता

#बस्ती_न्यूज

वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बक्सई हरदिया मार्ग पर स्थित राम जानकी मंदिर के पास समय माता परिसर में ईंट बिछाने को लेकर दो पक्षों के बीच चल रहा विवाद पुलिस की सूझबूझ और समाजसेवी मुन्ना चौधरी की पहल से शांत हो गया है। मंगलवार को हुए समझौते के बाद क्षेत्र में शांति बहाल हो गई। यह विवाद तब शुरू हुआ जब पंडितपुर गांव के दो युवकों ने मन्नत पूरी होने पर समय माता मंदिर के सामने ईंट बिछाने का काम शुरू किया। इन ईंटों का दान क्षेत्र के समाजसेवी मुन्ना चौधरी ने किया था। जैसे ही काम शुरू हुआ, वहां दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति ने जमीन को राम जानकी मंदिर का बताकर काम रुकवा दिया। ईंटें दान करने वाले मुन्ना चौधरी और दुकानदार के बीच इस बात को लेकर तीखी बहस हो गई, जिससे दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया। विवाद बढ़ता देख मंगलवार सुबह अयोध्या से आए पीठाधीश्वर वीरेंद्र दास और थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने दुकानदार पर मंदिर परिसर में अतिक्रमण करने का आरोप लगाया। इसके बाद दोनों पक्षों को बैठाकर लंबी बातचीत की गई। आखिरकार, आपसी सहमति से मामला शांतिपूर्ण ढंग से सुलझा लिया गया। समझौते के तहत, दुकानदार अपनी दुकान तय सीमा के अंदर ही चलाएगा। साथ ही, बरसात में श्रद्धालुओं को कीचड़ से बचाने के लिए समय माता परिसर में ईंट बिछाने का काम पूरा किया जाएगा। इस दौरान मौके पर गुलाल चौधरी, अमरनाथ चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, सतीश चौधरी, डॉ. राम बहादुर चौधरी और विनोद मोदनवाल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments