#बस्ती_न्यूज
बस्ती में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई हर्रैया का त्रैवार्षिक अधिवेशन गुरुवार को बीआरसी परिसर में संपन्न हुआ। इस अधिवेशन में पदाधिकारियों का चुनाव हुआ, जिसमें रामसागर वर्मा अध्यक्ष और राम पियारे मंत्री निर्वाचित हुए। चुनाव पर्यवेक्षक राकेश पाण्डेय, चुनाव अधिकारी सुरेश गौड़, देवेंद्र सिंह, दुर्गेश यादव और आनंद कुमार की देखरेख में निर्वाचन प्रक्रिया पूरी की गई। अध्यक्ष पद के लिए रामसागर वर्मा ने 214 मत प्राप्त कर जीत हासिल की, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजकुमार तिवारी को 186 मत मिले। कार्यकारिणी का गठन किया गया मंत्री पद पर राम पियारे 225 मतों के साथ विजयी रहे। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी ठाकुर प्रसाद को 173 मत प्राप्त हुए। चुनाव पर्यवेक्षक ने बताया कि कुल 415 मतों के सापेक्ष 400 मत डाले गए, जिनमें से मंत्री पद के लिए 2 मत अवैध पाए गए। अध्यक्ष और मंत्री के अलावा, पूरी कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। इसमें ओम प्रकाश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भागवत सिंह, चिन्मय कुमार राय, राजीव कुमार शुक्ला, बृजेंद्र पाण्डेय और राकेश सिंह उपाध्यक्ष चुने गए। नित्यानंद यादव संयुक्त मंत्री, रक्षाराम, राम सहाय, प्रदीप गुप्ता, प्रेम कुमार और मीरा चौधरी संगठन मंत्री बने। ओम प्रकाश शर्मा, उमेश चंद्र राव और अमरजीत यादव प्रचार मंत्री तथा संजीव सिंह कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह और मंत्री बालकृष्ण ओझा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सन्तोष पाण्डेय, अश्वनी सिंह, विजय राव, शिव प्रकाश सिंह, प्रताप नारायण चौधरी, नन्दलाल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में राम सागर वर्मा शिक्षक संघ अध्यक्ष निर्वाचित:हर्रैया ब्लॉक इकाई के त्रैवार्षिक अधिवेशन में राम पियारे मंत्री बने
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












