महराजगंज के सिसवा कस्बे के आरपीआईसी स्कूल में गुरुवार को सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस समारोह में कक्षा 6, 7, 8, 9 और 11 के छात्रों को मेडल और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। वार्षिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में अंकित गुप्ता, अमन, जान्हवी जायसवाल, अनुपमा, शिवांगी, श्वेता, नीरज, मोहम्मद कैफ, आशीष गुप्ता, शालिनी सिंह और विवेक यादव शामिल रहे। द्वितीय स्थान पर अंशिका शर्मा, अविनाश कुमार, सृष्टि मिश्रा, आयुषी सिंह, अंशिका कुमारी, महिमा यादव, आरुषि मौर्या, श्रेया सिंह, अंकिता कुशवाहा, आदित्य कुमार, स्नेहा दुबे, महक यादव और अंशिका सिंह को पुरस्कृत किया गया। तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों में कोमल गुप्ता, अर्चना, शीतल प्रजापति, दिव्यांश पटवा, प्रतिज्ञा गुप्ता, दीपक यादव, साक्षी गुप्ता, नेहा गुप्ता, समीर आलम, विकास पांडेय और सत्यम का नाम रहा। विद्यालय के संचालक डॉ. पंकज तिवारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अनुशासन के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि छात्र अक्सर उत्साह में निर्णय ले लेते हैं, लेकिन उसके बाद आवश्यक अनुशासन को भूल जाते हैं। डॉ. तिवारी ने छात्रों को मोबाइल और अन्य नकारात्मक प्रभावों से दूर रहने की सलाह भी दी। डॉ. तिवारी ने इस वर्ष के बोर्ड परिणामों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इंटरमीडिएट और हाईस्कूल दोनों के परिणाम सराहनीय रहे। कुल पांच विद्यार्थियों ने जनपद की मेरिट सूची में स्थान बनाया। इनमें पवन कुशवाहा और सचिन कुशवाहा ने इंटरमीडिएट में क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। कशिश गौण, इंद्राणी मुखर्जी और वसुधा पांडेय ने जनपद में क्रमशः आठवां, नौवां और दसवां स्थान प्राप्त किया। इस पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में विद्यालय इंचार्ज देवेंद्र शुक्ला, प्रतीक श्रीवास्तव, अरविंद पांडेय, मनकेश्वर कुमार, नसीम, अभिषेक रूद्र, आशीष कुमार, तौसीफ अली, अनिल कपूर, बृजेश यादव, गिरिजेश कुमार, विजयालक्ष्मी जायसवाल, रुपाली श्रीवास्तव, रागिनी सहित विद्यालय के शिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिसवा आरपीआईसी कॉलेज के मेधावी छात्र सम्मानित:वार्षिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन पर प्रदान किए गए मेडल व प्रशस्ति-पत्र
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












