लखनऊ। डॉ.राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की ओर प्रदेश के 35 मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस छात्रों के लिए दिनभर चली क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा शनिवार को पांचवीं इंटर कॉलेज रैम्बो-क्यू का सफल आयोजन किया गया। इस क्विज में प्रदेश के 35 मेडिकल कॉलेजों की टीमों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागी टीमों के बीच हुए ऑनसाइट एलिमिनेशन राउंड के पश्चात चार टीमें फाइनल राउंड में पहुंचीं – टीम एम्स रायबरेली, टीम केजीएमयू,टीम एएसएमसी बिजनौर और टीम जीएमसी कन्नौज।
फाइनल में रैपिड फायर, क्लिनिकल डायग्नोसिस, इम्यूनिटी कार्ड, सीक्वेंस राउंड, कैच द मिसमैच और पिटारा जैसे विषयगत राउंड्स आयोजित किए गए, जो प्रतिभागियों के ज्ञान, नैदानिक तर्कशक्ति और तत्परता की परख के लिए तैयार किए गए थे। दर्शकों ने भी डम्ब चराड्स और पिक्शनरी जैसे इंटरैक्टिव सेगमेंट्स में भाग लिया। कड़े मुकाबले के पश्चात टीम एएसएमसी बिजनौर को रैम्बो-क्यू 2026 का विजेता घोषित किया गया, जबकि टीम एम्स रायबरेली उपविजेता रही।
लोहिया संस्थान में ‘रैम्बो-क्यू 2026’ प्रतियोगिता का आयोजन
RELATED ARTICLES












