महराजगंज के सिसवा नगरपालिका के मीराबाई नगर वार्ड निवासी उत्कर्ष भालोटिया ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अपने परदादा की स्मृति में प्रतिमा लगाने और स्मृति दिवस घोषित करने की मांग की है। उत्कर्ष ने पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री से मिलकर यह मांग रखी थी। मुख्यमंत्री को लिखे उनके पत्र का संज्ञान लेते हुए ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान ने भी इस संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित एक पत्र जारी किया है। उत्कर्ष ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में बताया है कि वह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय रामप्रसाद भालोटिया के परपौत्र हैं। उनके परदादा ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उन्होंने महात्मा गांधी के आह्वान पर असहयोग आंदोलन और विदेशी वस्त्र बहिष्कार आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया। देखे दो तस्वीरें… विदेशी कपड़ों का जलाकर किया था बहिष्कार इस दौरान उन्होंने अपने प्रतिष्ठान से सभी विदेशी कपड़ों को निकालकर सार्वजनिक रूप से जला दिया था। इस देशभक्तिपूर्ण कार्य के लिए उन्हें अंग्रेजी शासन द्वारा कई बार कारावास और आर्थिक दंड का सामना करना पड़ा। वर्ष 1930 में लगान विरोधी आंदोलन के दौरान उन पर अमानवीय अत्याचार किए गए, लेकिन उन्होंने अपने देशप्रेम और संघर्ष की भावना को कभी कमजोर नहीं पड़ने दिया। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय कारागार नैनी, इलाहाबाद में नजरबंदी की सजा भी पूरी की, जहां वे लाल बहादुर शास्त्री जैसे महान नेताओं के साथ रहे। ‘स्व. रामप्रसाद भालोटिया स्मृति स्थल’ की मांग उत्कर्ष ने मांग की है कि ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानी, जिनका जीवन त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक रहा है, उनके सम्मान और स्मृति को अमर बनाए रखने के लिए सिसवा कस्बे के किसी प्रमुख स्थल पर स्वर्गीय रामप्रसाद भालोटिया की सरकारी प्रतिमा स्थापित की जाए। साथ ही, उस स्थल का नाम ‘स्व. रामप्रसाद भालोटिया स्मृति स्थल’ घोषित किया जाए। उन्होंने यह भी सुझाव दिया है कि प्रतिमा स्थल पर उनके जीवन और योगदान का संक्षिप्त विवरण अंकित कराया जाए, जिससे आमजन और युवा पीढ़ी प्रेरणा ले सके। इसके अतिरिक्त, उनके जन्मदिवस अथवा पुण्यतिथि को स्थानीय स्तर पर ‘स्मृति दिवस’ के रूप में मनाने हेतु प्रशासन को निर्देशित किया जाए। उत्कर्ष का कहना है कि यह पहल न केवल एक महान स्वतंत्रता सेनानी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी, बल्कि क्षेत्र के युवाओं में राष्ट्रभक्ति और सामाजिक जागरूकता को भी प्रोत्साहित करेगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
लगान विरोधी आंदोलन में अंग्रेजों से लड़े थे रामप्रसाद भालोटिया:महराजगंज में अभी तक नहीं लगी कोई प्रतिमा, परपौत्र ने सीएम से स्मृति स्थल की मांग की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












