श्रावस्ती जिले के हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक सड़क हादसे में एक किशोरी की मौत हो गई। यह घटना जमुनहा-बहराइच मार्ग पर खनवापुर गांव के पास हुई, जब एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रही किशोरी को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक भी घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, नबाबगंज थाना क्षेत्र के फुटहा गांव निवासी अयोध्या प्रसाद (35) पुत्र विश्राम और गुलरा गांव निवासी राज (32) पुत्र ब्रह्मा प्रसाद बाइक से बहराइच की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के खनवापुर गांव के पास स्थानीय निवासी शिल्पा (14) पुत्री भगवानदीन सड़क पार कर रही थी। तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से शिल्पा गंभीर रूप से घायल हो गई। इस टक्कर में बाइक सवार अयोध्या प्रसाद और राज भी चोटिल हो गए। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग सभी घायलों को एक निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज बहराइच ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद किशोरी शिल्पा को मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार अयोध्या प्रसाद और राज को मामूली चोटें आईं, जिनका इलाज एक निजी चिकित्सक के यहां कराया गया।
श्रावस्ती में तेज रफ्तार बाइक से हादसा:सड़क पार कर रही किशोरी की मौत, दो युवक घायल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












