#बस्ती_न्यूज
बस्ती के गौर थाना क्षेत्र से कानून-व्यवस्था को तार-तार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एक युवती को बंधक बनाकर न सिर्फ उसके साथ दुष्कर्म किया गया, बल्कि अश्लील फोटो खींचकर उसे लगातार ब्लैकमेल भी किया जाता रहा। पीड़िता की लंबी लड़ाई के बाद, अब कोर्ट के कड़े रुख पर पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत आठ लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वारदात की शुरुआत इसी साल 26 जनवरी की शाम को हुई थी। वह घर से शौच के लिए निकली थी, तभी रास्ते में घात लगाए बैठे आरोपी प्रदीप यादव ने उसे दबोच लिया। आरोपी ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। हैवानियत यहीं नहीं रुकी, आरोपी ने मोबाइल से पीड़िता की अश्लील तस्वीरें भी खींच लीं। तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर करता रहा शोषण इस वारदात के बाद आरोपी प्रदीप यादव ने उन अश्लील तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने का खौफ दिखाया। बदनाम होने के डर से पीड़िता चुप रही, जिसका फायदा उठाकर आरोपी लगातार उसका शारीरिक और मानसिक शोषण करता रहा। जब प्रताड़ना बर्दाश्त से बाहर हो गई, तो पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पूरी आपबीती अपने पिता को बताई। शिकायत करने गए परिवार को दी जान से मारने की धमकी बेटी के साथ हुई इस हैवानियत को सुनकर जब परिवार वाले आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे, तो दबंगई पर उतारू आरोपी पक्ष ने उन्हें न्याय देने के बजाय गाली-गलौज शुरू कर दी। इतना ही नहीं, पूरे परिवार को अंजाम भुगतने और जान से मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया गया। स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने पर पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के सख्त निर्देश के बाद गौर थाना पुलिस हरकत में आई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रदीप कुमार यादव सहित 8 नामजद लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। गौर थाना प्रभारी अतुल कुमार अंजान ने बताया कि मामले की पूरी गंभीरता से जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ ऐसी कड़ी कार्रवाई की जाएगी जो मिसाल बनेगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
गौर में शौच के लिए गई युवती से दुष्कर्म:अश्लील फोटो खींचकर करता रहा ब्लैकमेल, विरोध पर परिवार को दी जान से मारने की धमकी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












