#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के सावडीह गांव निवासी रविंद्र चौधरी ने नीट (NEET) परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से यह उपलब्धि हासिल कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। रविंद्र की इस सफलता पर उनके परिवार, गांव और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। स्थानीय विधायक अतुल चौधरी ने स्वयं रविंद्र के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विधायक चौधरी ने रविंद्र को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऐसी लगन और मेहनत ही क्षेत्र व प्रदेश के भविष्य को उज्ज्वल बनाती है। विधायक ने रविंद्र को शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धिपूर्ण और यशस्वी जीवन की कामना की। रविंद्र चौधरी की इस उपलब्धि से गांव के अन्य विद्यार्थियों में भी नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार हुआ है। क्षेत्रवासियों ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
रविंद्र चौधरी ने नीट परीक्षा में सफलता हासिल की:कप्तानगंज के सावडीह निवासी ने क्षेत्र का मान बढ़ाया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












