श्रावस्ती जनपद में हुई हल्की बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। इस बारिश ने किसानों को भी बड़ी राहत प्रदान की है, जिससे उनके कृषि कार्य में तेजी आई है। किसान लंबे समय से अपने खेतों की गर्मी कम करने के लिए पानी चलाने में कठिनाइयों का सामना कर रहे थे। हल्की फुहारों के बाद अब उन्हें खेतों को तैयार करने और धान के पौधे लगाने में आसानी हो रही है। बारिश के कारण अब धान की बुवाई का कार्य शुरू हो गया है। किसानों में खुशी का माहौल है, क्योंकि उन्हें उम्मीद है कि अब धान की फसल अच्छी होगी।
श्रावस्ती में बारिश से लोगों और किसानों को राहत:शुरू हुआ धान की बुआई का काम
RELATED ARTICLES












