#बस्ती_न्यूज
ज्येष्ठ मास के आठवें बड़े मंगलवार को विकासखंड विक्रमजोत के ग्राम कवलपुर स्थित भैरव सम्मय मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ के साथ एक विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। कवलपुर के भैरव सम्मय मंदिर में आयोजित इस विशाल भंडारे में क्षेत्र के दर्जनों गांवों से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसी क्रम में छावनी कस्बे में भी अखंड रामायण पाठ के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक अजय प्रताप सिंह रहे, जिनके साथ अशोक सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
ज्येष्ठ के आठवें बड़े मंगलवार पर कवलपुर में धार्मिक आयोजन:भैरव सम्मय मंदिर में सुंदरकांड पाठ और विशाल भंडारे का आयोजन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












