सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के बजहां सागर से भारत-नेपाल सीमा की ओर जाने वाले मार्ग पर सड़क की पटरी में हुए कटान की मरम्मत का काम शनिवार को शुरू कर दिया गया। दैनिक भास्कर डिजिटल ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। स्थानीय निवासी और समाजसेवी मजहर अली ने दैनिक भास्कर को बताया था कि बजहां सागर से भारत-नेपाल सीमा को जोड़ने वाले मार्ग पर मुद्दिला के पास फ्लैंक एस्केप और पटरी में कटान हो गया था। उन्होंने आशंका व्यक्त की थी कि बरसात के दौरान कटान बढ़ने से सड़क को नुकसान पहुंच सकता है, जिससे क्षेत्र के लोगों का आवागमन बाधित होगा। दैनिक भास्कर ने 29 मई को इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद मामले को सिंचाई विभाग की एसडीओ मालविका जैसल के संज्ञान में लाया गया। एसडीओ ने तत्काल कार्रवाई का आश्वासन देते हुए बताया था कि विभाग इस समस्या से अवगत है और जल्द ही मरम्मत कराई जाएगी। खबर प्रकाशित होने के महज एक दिन बाद, 30 मई को विभागीय टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्रीय लोगों में संतोष का माहौल है। समाजसेवी मजहर अली ने जनहित के इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने और संबंधित विभाग तक पहुंचाने के लिए दैनिक भास्कर के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि मरम्मत कार्य शीघ्र पूरा होने से बरसात के दौरान सड़क सुरक्षित रहेगी और ग्रामीणों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
बजहां सागर में कटानग्रस्त पटरी की मरम्मत शुरू:दैनिक भास्कर की खबर का असर, सिंचाई विभाग ने की कार्रवाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












