बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा फुलमनहा के टोला जगदेवपुर में रविवार को एक रिक्शा चालक की तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान जगदेवपुर निवासी 50 वर्षीय श्यामकरन के रूप में हुई है, जो रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। रविवार को वह गांव के पास स्थित तालाब की ओर गए थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में डूब गए। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और श्यामकरन को तालाब से बाहर निकाला। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने जाँच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। श्यामकरन की मृत्यु की खबर मिलते ही उनके परिवार में मातम छा गया। उनकी पत्नी मिन्नी देवी, पुत्र सूरज व नीरज तथा पुत्रियां खुशबू और नेहा का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि श्यामकरन की मौत तालाब में डूबने से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बृजमनगंज में रिक्शा चालक की पोखर में डूबकर मौत:पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, विधिक कार्रवाई जारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












