#बस्ती_न्यूज
बस्ती के दुबौलिया ब्लॉक में चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय पांडव नगर से शुकुलपुर बाजार तक जाने वाली सड़क मरवटिया के पास टूट गई है और उस पर पानी भरा हुआ है। इस जर्जर और जलभराव वाले मार्ग से हजारों स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को प्रतिदिन आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग प्रतिदिन हजारों स्कूली बच्चों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। जलभराव के कारण कई बार बच्चे इन्हीं टूटे रास्तों पर फिसलकर चोटिल हो चुके हैं। छात्रों को रोज इसी पानी से होकर स्कूल जाना पड़ता है, जिससे उनकी स्कूल ड्रेस भी खराब हो जाती है। यह सड़क केवल छात्रों के लिए ही नहीं, बल्कि हजारों ग्रामीणों के लिए भी महत्वपूर्ण है। इसी रास्ते से लोग शुकुलपुर बाजार, दुबौलिया ब्लॉक, सीएचसी कप्तानगंज और जिला मुख्यालय तक आते-जाते हैं। स्थानीय निवासियों रामराज यादव, आजाद सिंह, हिमांशु सिंह और तिलकराम ने बताया कि सड़क की यह हालत अक्सर बनी रहती है। उनके अनुसार, नाली न होने के कारण यहां लगातार पानी भरा रहता है, जिससे आवागमन में भारी दिक्कत होती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की है। छात्रों ने भी प्रशासन से इस मार्ग को ठीक कराकर आवागमन को सुगम बनाने की अपील की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
दुबौलिया में सड़क टूटी, जलभराव से आवागमन बाधित:हजारों स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को रोज झेलनी पड़ रही दिक्कत
RELATED ARTICLES












