बहराइच जिले के कैसरगंज विकासखंड में बरखुरद्वारापुर चौराहे से बदरौली बाजार जाने वाली पीडब्ल्यूडी सड़क कई वर्षों से बड़े बड़े गड्डे मे बदहाल है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और जलभराव की स्थिति बराबर बनी रहती है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनप्रतिनिधियों की अनदेखी और विभाग की लापरवाही के कारण आम जनता को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क अतिक्रमण का भी शिकार है, जिससे इसकी स्थिति और खराब हो गई है। गड्ढों और जलभराव के कारण कई बार लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं, और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से नेता, विधायक और सांसद भी गुजरते हैं, लेकिन किसी ने भी इसकी मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया। मामले के संबंध में समाजसेवी और आरटीआई कार्यकर्ता सुनील कुमार पोरवाल ने विभाग को आईजीआरएस के माध्यम से अवगत कराया है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग लखनऊ के उच्च अधिकारियों से भी बात की। आश्वासन मिलने के बाद, उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी आईजीआरएस कर जिले के अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया। पोरवाल ने मांग की है कि इस मार्ग पर राहगीरों का चलना दूभर हो गया है, इसलिए सड़क का चौड़ीकरण और इसे गड्ढा मुक्त किया जाना अत्यंत आवश्यक है। उनका उद्देश्य है कि भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति न हो। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई अनिल चौधरी ने बताया कि सड़क के लिए टेंडर हो चुका है और सीसी (कंक्रीट) का काम होना है। उन्होंने स्वीकार किया कि ठेकेदार आनाकानी कर रहे हैं, लेकिन आश्वासन दिया कि कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा।
कैसरगंज में सड़क बदहाल, लोग परेशान:शिकायतों के बावजूद PWD विभाग नहीं कर रही कोई कार्रवाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












