महराजगंज नगर क्षेत्र के पिपरदेउरा गांधीनगर वार्ड स्थित पोखरा आवास कॉलोनी की सड़कें पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं। जगह-जगह बड़े गड्ढे होने से आवागमन बुरी तरह प्रभावित है, जिससे कॉलोनीवासियों को प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़कों की हालत इतनी खराब है कि वे सड़क कम और गड्ढों का जाल अधिक दिखाई देती हैं। बारिश के दौरान जलभराव होने से स्थिति और गंभीर हो जाती है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। दोपहिया वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है। यह कॉलोनी मान्यवर श्री कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना के तहत वर्ष 2008 से 2011 के बीच विकसित की गई थी। कॉलोनीवासियों के अनुसार, इस समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है। अधिशासी अधिकारी राजकुमार मिश्रा द्वारा जांच के निर्देश भी दिए गए थे, लेकिन अब तक सड़क मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो सका है। निवासी सुभाष, मनजीत, संदीप और कैलाशी देवी ने बताया कि खराब सड़कों के कारण आए दिन लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की उदासीनता को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। कॉलोनीवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि पिपरदेउरा स्थित पोखरा आवास कॉलोनी की सड़कों की जल्द मरम्मत कराई जाए तथा जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
पिपरदेउरा पोखरा कॉलोनी की सड़कें जर्जर, आवागमन प्रभावित:निवासियों ने की तत्काल मरम्मत और जलनिकासी की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












