Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में प्रभारी मंत्री ने विकास भवन का निरीक्षण किया:कई कर्मचारी अनुपस्थित...

बहराइच में प्रभारी मंत्री ने विकास भवन का निरीक्षण किया:कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले, सुधार के निर्देश दिए


बहराइच में प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने आज सुबह 10 बजे विकास भवन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें वहां कार्यरत कई कर्मचारी अपने कार्यस्थल पर अनुपस्थित मिले। मंत्री दिनेश प्रताप सिंह भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह के साथ विकास भवन पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान गोपन विभाग सहित कई अन्य पटलों पर कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। कर्मचारियों की अनुपस्थिति का उचित कारण न बता पाने पर मंत्री ने अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कार्यप्रणाली में सुधार लाने के तत्काल निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि सभी सरकारी कार्यालयों में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारी समय पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। इसके साथ ही, उन्होंने आम जनमानस की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका त्वरित निराकरण करने पर जोर दिया। मंत्री के इस औचक निरीक्षण से विकास भवन में हड़कंप मच गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments