बहराइच जिले के जरवल थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम लोहटी निवासी 45 वर्षीय दीपक पांडेय के रूप में हुई है। दीपक गुरुवार को बहराइच स्थित अपनी ससुराल से घर लौट रहे थे। दोपहर करीब 2 बजे जब दीपक जरवल रोड थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद अस्पताल के सामने पहुंचे, तभी लखनऊ से बहराइच जा रही कैसरबाग डिपो की एक रोडवेज बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दीपक पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मुस्तफाबाद पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जरवल रोड पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जरवल रोड थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि दुर्घटना में शामिल रोडवेज बस को जब्त कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बहराइच में रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर:बाराबंकी के रहने वाले युवक की मौत, ससुराल से लौटते समय हादसा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












