अलीगढ़। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को अवकाश न मिलना और वेतन कटौती के विरोध में प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कर्मचारी गांधीपार्क बस स्टैंड क्षेत्र में एकत्र हुए। स्वास्थ्य अधिकारी के आश्वासन के बाद प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया।
कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें महीने में चार दिन का अवकाश मिलना चाहिए, और वेतन से कटौती की जा रही है। इस कटौती से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों का कहना था कि नियमानुसार उन्हें अवकाश का अधिकार है, फिर भी वेतन काटा जा रहा है, जिससे उनमें भारी रोष है। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी रामानंद त्यागी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। त्यागी ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि सोमवार को नगर निगम कार्यालय में सभी संबंधित पक्षों के साथ बैठक कर इस मामले पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
स्वास्थ्य अधिकारी के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने तत्काल अपना प्रदर्शन स्थगित कर दिया और शांतिपूर्वक अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। अब सभी की निगाहें सोमवार को होने वाली बैठक पर टिकी हैं, जिसमें वेतन कटौती और अवकाश से जुड़े मुद्दों का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा, ताकि सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो।
सफाई कर्मचारियों ने अवकाश न मिलने और वेतन काटौती को लेकर किया प्रदर्शन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












