महराजगंज के निचलौल क्षेत्र की जेएचवी शुगर मिल गड़ौरा में चार माह से वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों और मजदूरों का धरना प्रदर्शन गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा। मजदूरों के उग्र रुख और मिल का काम पूरी तरह ठप होने के बाद निचलौल के एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता मिल परिसर पहुंचे। उनकी मौजूदगी में मजदूर संगठन, प्रशासन और मिल प्रबंधन के बीच घंटों चली वार्ता के बाद भुगतान को लेकर सहमति बनी। धरने के दौरान मजदूरों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनके खातों में वेतन नहीं आ जाता, तब तक मिल का संचालन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे केवल आश्वासन नहीं, बल्कि खातों में वेतन आने के बाद ही काम पर लौटेंगे। वार्ता के दौरान मिल प्रबंधन की ओर से निदेशक गौरव जायसवाल ने एसडीएम निचलौल को एक पत्र सौंपा। इसमें उन्होंने फरवरी माह का वेतन तत्काल देने और मार्च माह का भुगतान दस दिन के भीतर करने का आश्वासन दिया। प्रबंधन ने बताया कि ईपीएफ विभाग द्वारा 13 मार्च, 2024 को मिल के बैंक खाते सीज कर दिए जाने के कारण वेतन भुगतान प्रभावित हुआ है। प्रबंधन के अनुसार, चीनी बिक्री से प्राप्त धनराशि का एक बड़ा हिस्सा सीधे एस्क्रो खाते में जमा हो रहा है, जिससे नगदी संकट गहरा गया है। फिलहाल फरवरी माह के वेतन की व्यवस्था की जा रही है और बैंक खाता खुलते ही यह राशि कर्मचारियों के खातों में भेज दी जाएगी। मार्च माह के वेतन के लिए लगभग दस दिन का समय मांगा गया है। हालांकि, मजदूर संगठन फिलहाल इस आश्वासन से संतुष्ट नहीं दिखा। मिल मजदूर संघ के अध्यक्ष नवल किशोर मिश्रा ने कहा कि जब तक मजदूरों के खातों में वेतन नहीं पहुंचता, तब तक मिल का कार्य शुरू नहीं होगा। उन्होंने दोहराया कि भुगतान होते ही कर्मचारी वापस काम पर लौट आएंगे। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में कर्मचारी और मजदूर मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल की मौजूदगी में पूरे दिन स्थिति पर कड़ी नजर रखी गई। शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
चार माह से वेतन बकाया, मिल में काम ठप:निचलौल में एसडीएम की मौजूदगी में बनी सहमति, खाते में पैसा आने तक आंदोलन जारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












