श्रावस्ती जनपद के नासिरगंज कस्बे में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में लगातार रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। इसी क्रम में खेले गए मुकाबले में सलमान 11 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए युवा ब्रिगेड को 70 रनों से हराकर टूर्नामेंट में बड़ी जीत दर्ज की। मैच के दौरान खिलाड़ियों के शानदार खेल ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सलमान 11 की टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवरों में 129 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से बल्लेबाज रॉबिन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने चौकों और छक्कों की बरसात कर मैच का रुख पूरी तरह अपनी टीम की ओर मोड़ दिया। उनकी बल्लेबाजी को देखकर मैदान में मौजूद दर्शकों ने तालियों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। 129 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी युवा ब्रिगेड की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखाई दी। सलमान 11 की घातक गेंदबाजी के सामने विपक्षी टीम टिक नहीं सकी और पूरी टीम महज 34 रन पर सिमट गई। इस हार के साथ युवा ब्रिगेड की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
सलमान 11 ने नासिरगंज नाइट टूर्नामेंट जीता:युवा ब्रिगेड को 70 रनों से हराकर दर्ज की शानदार जीत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












