महराजगंज नगर पालिका परिषद के सरोजनी नगर वार्ड स्थित सूचना कार्यालय के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब दो युवतियां एक मोबाइल टावर पर चढ़ गईं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी युवतियों को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि टावर पर चढ़ी युवतियों में से एक पंजाब की निवासी है। वह स्थानीय आर्केस्ट्रा में डांसर के तौर पर काम करती है। दूसरी युवती की पहचान और उसके बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास पुलिस द्वारा किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले इसी युवती ने आर्केस्ट्रा संचालक के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया था। आशंका जताई जा रही है कि युवतियां इसी मामले या किसी अन्य विवाद के कारण टावर पर चढ़ी हैं। हालांकि, उनके टावर पर चढ़ने की वास्तविक वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना के बाद से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। पुलिस लगातार युवतियों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही है। सदर कोतवाल निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि शाम करीब साढ़े सात बजे दो युवतियों के मोबाइल टावर पर चढ़ने की सूचना मिली थी। इसके बाद तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया और उन्हें सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास जारी हैं। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में दो युवतियां मोबाइल टावर पर चढ़ीं,VIDEO:आर्केस्ट्रा संचालक से हुआ था विवाद, इनमें एक डांसर, साथ में बच्चे को लेकर चढ़ीं
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












