रामनगर सेमरा, नानपारा में पांडवकालीन श्री शिव मंदिर मंगली नाथ धाम परिसर में शनिवार को राम जन्मोत्सव समरसता भोज एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हिंदू सुरक्षा संघ के देवीपाटन मंडल अध्यक्ष मनीष पांडे द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज के भीतर व्याप्त छुआछूत, भेदभाव और आपसी मतभेद को दूर करना था। इसका लक्ष्य सभी सनातनी संबंधों को एकजुट करना, लव जिहाद और हत्याओं को रोकना तथा समाज को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए हिंदू सुरक्षा सेवा संघ द्वारा चलाए जा रहे अभियान के प्रति जन जागरण करना था। आयोजक मनीष पांडे ने दलित समाज के साथ हो रहे भेदभाव को मिटाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक कारणों से दलितों को हिंदू समाज के विरोधियों द्वारा अलग करने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि ‘दलित’ कोई शब्द ही नहीं है। यह शब्द अंग्रेजों द्वारा हिंदुओं को बांटने के लिए प्रयोग किया गया था। पांडे ने अपने संबोधन में सभी हिंदुओं से जाति-पाति के भेदभाव से ऊपर उठकर सबसे पहले हिंदू बनने और आपस में किसी भी प्रकार का भेदभाव न रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनुप खेतान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में सदर विधायक अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि अशोक जायसवाल, नवाबगंज मंडल के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता उर्फ पिंटू गुप्ता, मंगलीनाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय सिंह, विशाल सिंह, रिंकू सिंह (प्रधान प्रतिनिधि रामनगर सेमरा), पूर्व प्रधान सीता शरण वर्मा, भक्तापुर गुलरिहा प्रधान आशीष पांडे, पूर्व प्रधान राज मंगल त्रिपाठी, पूर्व प्रधान साबित राम, गुलरिया प्रधान रामप्रसाद आर्य, होलिया प्रधान नीरज मिश्रा, संजय सिंह, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र शर्मा, भाजपा कार्यकर्ता गौरव तिवारी, मजगवा प्रधान प्रदीप वर्मा, गौरा धनौली के प्रधान रिंकू सिंह, जनक सिंह, यशवंत सिंह, अनिल सिंह सहित क्षेत्र के हजारों सम्मानित नागरिक और माताएं-बहनें शामिल हुईं।
राम जन्मोत्सव पर समरसता भोज आयोजित:छुआछूत मिटाने और समाज को एकजुट करने का संदेश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












