लखनऊ को कई जिलों को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण संजय सेतु पुल का मरम्मत कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कर लिया गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने मंगलवार, 16 जून से पुल को भारी वाहनों के आवागमन के लिए भी खोल दिया। इससे पहले 8 जून को हल्के और छोटे वाहनों के लिए यातायात शुरू कर दिया गया था। संजय सेतु लखनऊ और बाराबंकी को बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा और बलरामपुर जैसे जिलों से जोड़ने वाली प्रमुख संपर्क कड़ी है। पुल के पूरी तरह चालू होने से इन क्षेत्रों के बीच आवागमन अब पहले की तुलना में अधिक सुगम और निर्बाध हो सकेगा। मरम्मत कार्य को सुरक्षित और तेजी से पूरा करने के लिए 16 अप्रैल 2026 से पुल पर यातायात रोक दिया गया था। NHAI ने कार्य पूर्ण करने की समयसीमा 15 जून तय की थी, जिसे सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। निर्धारित समय में काम पूरा होने से यात्रियों और परिवहन क्षेत्र को बड़ी राहत मिली है। लाखों यात्रियों को मिलेगा फायदा पुल के दोबारा शुरू होने से प्रतिदिन आवागमन करने वाले लाखों यात्रियों को राहत मिलेगी। यात्रा समय कम होगा, परिवहन व्यवस्था बेहतर होगी और क्षेत्रीय व्यापार एवं आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। NHAI के अधिकारियों के अनुसार सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय सड़क अवसंरचना उपलब्ध कराना प्राधिकरण की प्राथमिकता है। संजय सेतु का दोबारा संचालन क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुल मरम्मत की टाइमलाइन
संजय सेतु फिर शुरू:लखनऊ-बाराबंकी को बहराइच-गोंडा-बलरामपुर से जोड़ता है, आज से भारी वाहनों के लिए भी खुला पुल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












