नौतनवा तहसील सभागार में आज एसडीएम नवीन प्रसाद की अध्यक्षता में पेट्रोल पंप मालिकों और संचालकों की बैठक हुई। इस बैठक में किसानों को समय पर डीजल उपलब्ध कराने, साथ ही कालाबाजारी और जमाखोरी पर रोक लगाने के उपायों पर चर्चा की गई। एसडीएम नवीन प्रसाद ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में डीजल की कालाबाजारी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वास्तविक किसानों को समय पर ईंधन की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। एसडीएम ने यह भी बताया कि प्रशासन उन लोगों की जानकारी जुटा रहा है जो किसान न होते हुए भी डीजल की जमाखोरी और कालाबाजारी कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जानकारी दी कि किसानों की जरूरतों को देखते हुए जल्द ही एक कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसका उद्देश्य डीजल वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और सुचारु बनाना है। एसडीएम ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सभी पेट्रोल पंप सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक सामान्य रूप से संचालित हों। इस बैठक में पेट्रोल पंप संचालक मनोज कुमार सिंह, कृष्ण बेरीवाल, अखिलेश सिंह सहित कई पेट्रोल पंप मालिक मौजूद रहे। नौतनवा के क्षेत्र अधिकारी बसंत सिंह और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
एसडीएम ने पेट्रोल पंप संचालकों को दिए निर्देश:डीजल की कालाबाजारी रोकने और किसानों को समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












