HomeHealth & Fitnessगोमती नदी में नहाते समय डूबा युवक, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

गोमती नदी में नहाते समय डूबा युवक, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

लखनऊ। माल थाना क्षेत्र के काकराबाद पुल के पास गोमती नदी में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस, गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन चलाकर युवक का शव नदी से बाहर निकाला।

पुलिस के अनुसार, दुबग्गा क्षेत्र के महापटमऊ गांव निवासी महेश गौतम ने सूचना दी कि उनका 18 वर्षीय पुत्र रोहित गौतम गोमती नदी में डूब गया है। जांच में पता चला कि रोहित अपने सात दोस्तों के साथ काकराबाद गांव के पास गोमती नदी किनारे घूमने आया था। इस दौरान वह नदी में नहाने के लिए उतरा और गहरे पानी में चले जाने से डूब गया।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना माल पुलिस ने गोताखोरों और एसडीआरएफ टीम की मदद से व्यापक खोज अभियान शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद रोहित गौतम का शव नदी से बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments