Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इकौना में दूसरा बड़ा मंगल मनाया गया:श्रद्धालुओं ने मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना...

इकौना में दूसरा बड़ा मंगल मनाया गया:श्रद्धालुओं ने मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की, भंडारे आयोजित


ज्येष्ठ मास का दूसरा बड़ा मंगल इकौना कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हनुमान मंदिरों को आकर्षक फूल-मालाओं, रंग-बिरंगी झालरों और विद्युत सज्जा से सजाया गया, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। नगर के हनुमानगढ़ी मंदिर, प्राचीन हनुमान मंदिर और संकट मोचन धाम सहित अन्य सिद्ध पीठों में विशेष पूजन-अर्चन, सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा और अखंड भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस वर्ष ज्येष्ठ मास में चार मंगलवार पड़ने के कारण बजरंगबली भक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। इकौना में पेट्रोल पंप रोड, बाईपास और सीएचसी रोड समेत विभिन्न स्थानों पर विशाल भंडारों का आयोजन किया गया। इन भंडारों में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिरों में दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए कतारबद्ध दर्शन, पेयजल, छाया, साफ-सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पूरे कस्बे का वातावरण भक्तिमय रहा और श्रद्धालु अब तीसरे बड़े मंगल का इंतजार कर रहे हैं, जिसकी तैयारियां ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में भी जोर-शोर से चल रही हैं। इस कार्यक्रम की तैयारियों में रवि जायसवाल, भाजपा मंडल मंत्री प्रीतम जायसवाल, पवन जायसवाल, शिवम कसौधन, जसवंत कसौधन, राजकरन जायसवाल, राजू और शिवा सहित कई लोग सक्रिय रूप से शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments