बहराइच में मंगलवार को एक सड़क हादसे में मां की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना हरदी थाना क्षेत्र के गदामारकला की है , जहां एक अज्ञात ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, गदामार कला निवासी सुरेश पुत्र झुर्री (26 वर्ष) अपनी माता सुहागा (50 वर्ष) पत्नी झुर्री के साथ किसी काम से बहराइच जा रहे थे। गदामार कला के पास हाईवे पहुंचने पर एक अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में सुहागा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर हरदी थाने के उपनिरीक्षक (एसआई) पप्पू राय पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घायल सुरेश को तुरंत एंबुलेंस से जिला अस्पताल बहराइच में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसआई पप्पू राय ने बताया कि दुर्घटना के बाद अज्ञात ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। फिलहाल हाईवे पर यातायात सामान्य है और स्थिति नियंत्रण में है।
तेज रफ्तार ट्रक ने मां-बेटे को रौंदा, एक की मौत:बहराइच में बेटा गंभीर रूप से घायल, चालक वाहन सहित मौके से फरार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












