Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा अलर्ट, खुफिया एजेंसियां सतर्क:पश्चिम बंगाल चुनाव के मद्देनजर...

भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा अलर्ट, खुफिया एजेंसियां सतर्क:पश्चिम बंगाल चुनाव के मद्देनजर अवैध घुसपैठ रोकने की तैयारी


आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर महराजगंज जनपद में भारत-नेपाल की 84 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यह कदम अवैध घुसपैठ, हथियारों की तस्करी और नकदी के अवैध प्रवाह जैसी संभावित गतिविधियों को रोकने के लिए उठाया गया है। नेपाल से भारत में प्रवेश करने वाले प्रत्येक नागरिक की सघन तलाशी ली जा रही है और उनके सामानों की भी गहन जांच की जा रही है। संवेदनशील सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी रखी जा रही है। भारत-नेपाल सीमा से सटे जिलों में सशस्त्र सीमा बल (SSB) और स्थानीय पुलिस द्वारा संयुक्त गश्त भी की जा रही है। इसी क्रम में, गोरखपुर के डीआईजी, महराजगंज के जिलाधिकारी (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने सोनौली बॉर्डर का दौरा किया। उन्होंने भारत और नेपाल सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र का नियमित भ्रमण और बैठकें की जा रही हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि इस दौरान भारतीय सीमा क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। बैठक में दोनों देशों की सीमा पर तैनात एजेंसियों के बीच तस्करी और अवैध घुसपैठ से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान पर भी चर्चा हुई। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल, स्थानीय पुलिस और कस्टम सहित सभी सुरक्षा विंगों के कामकाज की जानकारी ली गई। उन्होंने दोहराया कि आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को देखते हुए अवैध घुसपैठ और तस्करी की किसी भी संभावना से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात बल पूरी तरह सतर्क है।
#भरतनपल #सम #पर #सरकष #अलरट #खफय #एजसय #सतरकपशचम #बगल #चनव #क #मददनजर #अवध #घसपठ #रकन #क #तयर
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments